फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल प्रक्रिया के बाद किया गया। फ्री-स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग की आठ-आठ सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन पोलैंड में 21 से 26 नवंबर तक आयोजित होगी।
भारतीय कुश्ती दल के चीफ कोच जगमेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुए ट्रायल के बाद भारतीय टीम का चयन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए फ्री-स्टाइल वर्ग में 57 किलो में उत्कृर्ष (आरएसपीबी), 61 किलो में रविंद्र (एसएससीबी), 65 किलो में बजरंग पुनिया (आरएसपीबी), 70 किलेा में विनोद (एसएससीबी), 74 किलो में दिनेश (आरएसपीबी), 86 किलो में दीपक (हरियाणा), 97 किलो में विक्की (हरियाणा), 125 किलो में पुष्पेंद्र सिंह (हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राको रोमन वर्ग के चीफ कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि ग्रीको रोमन वर्ग में 59 किलो में ज्ञानेंद्र (एसएससीबी), 66 किलो में मनीष (हरियाणा), 71 किलो में योगेश दिल्ली (एसएससीबी), 75 किलो में मंजीत (एसएससीबी), 80 किलो में दीपक गुलिया, 85 किलो में सुनील (हरियाणा), 98 किलो में सुमित (एसएससीबी), 130 किलो में मेहर सिंह (एसएससीबी) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें