गोहाना। गांव मिर्जापुर खेड़ी के बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगों ने एक कंपनी पर उनकी एक माह की पेंशन हड़पने का आरोप लगाया है। मंगलवार को गांव के बुजुर्गों ने डीएसपी राजीव देशवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण सुधीर मलिक, आजाद सिंह मलिक, सत्यवान, फूल सिंह, राजवंती, मनीता देवी व मूर्ति ने कहा कि नवंबर, 2015 में समाज कल्याण विभाग ने एक कंपनी से पेंशन वितरण के लिए अनुबंध किया था। उस वर्ष बुजुर्गों, विधवाओं व दिव्यांगों को दिसंबर माह की पेंशन नहीं दी गई। इस संबंध में एसपी को भी शिकायत की जा चुकी है। डीएसपी राजीव देशवाल ने बरोदा थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए।