फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अप्रैल को दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का रूट बदला

विज्ञापन
सोनीपत रेलवे जंक्शन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर सोनीपत और सांदल कलां स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसको लेकर 6 अप्रैल को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-दिल्ली के बीच चलने वाली सवारी रेलगाड़ी (04449/52) के अलावा नई-दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12459/60) रद्द रहेगी। इससे इन ट्रेनों से दिल्ली और पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस (15708) सोनीपत स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। इस ट्रेन को अंबाला से सहारनपुर, मेरठ सिटी व खुर्जा के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा 6 अप्रैल को पश्चिम एक्सप्रेस (12925) व बठिंडा एक्सप्रेस (14507) को सोनीपत से पानीपत वाया गोहाना चलाया जाएगा। वहीं पश्चिम एक्सप्रेस (12926) का अमृतसर से परिचालन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से किया जाएगा। नई दिल्ली-ऊना हिमाचल जनशताब्दी (12057) को दिल्ली व सोनीपत के बीच 35 मिनट रोककर चलाया जाएगा। पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस (22430) को कुरुक्षेत्र व करनाल के बीच 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
12 अप्रैल को खन्ना रेलवे स्टेशन पर मरम्मत कार्य किया जाना है। उस दौरान नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस (12459) को रास्ते में 45 मिनट रोककर चलाया जाएगा। दिल्ली जं. पठानकोट एक्सप्रेस (22429) को चंडीगढ़- साहनेवाल के रास्ते चलाया जाएगा। यह रेलगाड़ी सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नहीं रोकी जाएगी। इस तरह 6 व 12 अप्रैल को ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 अप्रैल को रेलवे की ओर से सोनीपत और सांदल कलां स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य किया जाना है। इसको लेकर दो ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का अंबाला से रूट बदला जाएगा। 12 अप्रैल को खन्ना स्टेशन पर होने वाले कार्य के चलते पठानकोट एक्सप्रेस का रूट बदला जाएगा। दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें