फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देशभर में सोनीपत और बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहर, पांचवें पर धारूहेड़ा और सातवें नंबर पर चरखी दादरी

Sun, 30 Nov 2025 08:00 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में पराली और एक्टिव फायर लोकेशन यानी एएफएल (एक्टिव फायर लोकेशन) के मामलों में इस बार कमी रही। 30 नवंबर तक हरियाणा कृषि विभाग मानना है कि इस तरह के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में प्रदेश का सोनीपत और बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहरों में पहले और दूसरे स्थान पर है। देश के 7 सबसे प्रदूषित शहरों में 4 हरियाणा के शहर हैं। इस बार हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार, पराली के पिछले वर्ष की तुलना में आधे मामले हैं जबकि पांच वर्ष पहले की तुलना करें तो इस बार 84.01 प्रतिशत मामले कम हैं।

विज्ञापन


सोनीपत शनिवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सोनीपत का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) देश में सर्वाधिक 329 रहा। बहादुरगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा और हापुड़ का एक्यूआई 310 रहा। इसके बाद हरियाणा के धारूहेड़ा का 309 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली देश में प्रदूषित शहरों में छठवें स्थान पर रहा। यहां का एक्यूआई 305 है। प्रदेश के चरखी दादरी की हवा भी खराब रही और एक्यूआई 304 रहा।

पराली के पिछले वर्ष से आधे व पांच वर्ष पहले से 84.01 प्रतिशत कम
हरियाणा में पराली और एक्टिव फायर लोकेशन यानी एएफएल (एक्टिव फायर लोकेशन) के मामलों में इस बार कमी रही। 30 नवंबर तक हरियाणा कृषि विभाग मानना है कि इस तरह के मामले सामने आते हैं। इसलिए 30 नवंबर तक इसरो की निगरानी रहती है। इस बार 15 सितंबर से 28 नवंबर तक एएफएल के 655 मामले सामने आ चुके हैं। 2020 में इसी अवधि के दाैरान 4120 थे जो इस वर्ष की तुलना में करीब 84.01 प्रतिशत तक कम हैं। इसी अवधि में 2022 में 6955, 2023 में 3642 और 2024 में 1380 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में एक्टिव फायर लोकेशन के मामले
जिला : मामले
1. अंबाला : 07
2. भिवानी : 08
3. चरखी दादरी : 01
4. फरीदाबाद : 04
5. फतेहाबाद : 88
6. हिसार : 68
7. झज्जर : 14
8. जींद : 180
9. कैथल : 67
10. करनाल : 23
11. कुरुक्षेत्र : 11
12. मेवात : 01
13. पलवल : 16
14. पंचकूला : 1
15. पानीपत : 4
16. रोहतक : 53
17. सिरसा : 37
18. सोनीपत : 65
19. यमुना नगर : 7

राज्यों में एएफएल (एक्टिव फायर लोकेशन) की घटनाएं
राज्य : कुल घटनाएं
दिल्ली : 05
हरियाणा : 655
राजस्थान : 2883
पंजाब : 5108
मध्य प्रदेश : 16579

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें