फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का विवाद

Tue, 01 Oct 2013 09:40 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धवाना में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जमीन विवाद में बेटे ने ट्यूबवेल पर फव्वारे की पाइप मार कर पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने अपने बेटों को बुला कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


शाम को पांच बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खोल पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर सबसे छोटे बेटे संजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जांच अधिकारी खोल थाना प्रभारी के अनुसार मंगलवार को धवाना गांव में ट्यूबवेल पर धर्मबीर की अपने छोटे बेटे संजय से जमीन को लेकर बहस हो गई। दोनों बाप-बेटे में बात इतनी बढ़ गई कि संजय धर्मबीर को फव्वारे की पाइप मार कर फरार हो गया। गंभीर रुप से घायल धर्मबीर ने वहां पडे़-पड़े दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने अपने बडे़ बेटों को घटना की जानकारी देकर बुलाया। खोल पुलिस को सुबह की घटना की जानकारी शाम को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें