फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी एसएमओ को जेल भेजा

Tue, 01 Oct 2013 09:52 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत के आरोपी हरियाणा के जिला फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल को विजिलेंस ने मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी गोयल की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन



अदालत ने डॉक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल राजबाला ने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इस समय वह हिसार के निजी अस्पताल में उपचारधीन है।

विजिलेंस ने 27 सितंबर को महिला कांस्टेबल राजबाला के मेडिकल क्लेम की एवज में सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथाें पकड़ा था।
विज्ञापन


एसएमओ रिश्वत की यह रकम कांस्टेबल के पति आजाद सिंह से ले रहा था। पकड़े जाने के बाद एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल की तबीयत खराब हो गई थी और वह सिविल अस्पताल में ही भर्ती था।
विज्ञापन



मंगलवार को विजिलेंस ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी गोयल की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें