हरियाणा के जिला फतेहाबाद के रतिया उपमंडल की अरोड़ा कलोनी में सोमवार रात को चोराें ने सेंध लगाकर एक घर से 2.85 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।
पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल की जांच की है। पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा कालोेनी निवासी पृथ्वी सिंह ने बताया कि वे पशुआें की डेयरी का काम करता है।
सोमवार रात को वे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बीते रविवार को वे अपनी तीन भैंसाें को फतेहाबाद की पशु मंडी में बेचकर आए थे।
इसकी रकम 2.85 लाख दूसरे कमरे में संदूक में रखी थी। सोमवार रात को किसी व्यक्ति ने सेंध लगाकर संदूक में रखी नगदी को चोरी कर लिया।
शहर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।