फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे उतर रही है आप की टोपी

Thu, 16 Jan 2014 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी टोपी से गुरेज और मनमाने निर्णय आप के लिए बिखराव का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। आज दिल्ली में आप विधायक के मुखर तेवरोंजैसे हालात कुरुक्षेत्र में भी बन चुके हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिल्ली के चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रभारी हजारा सिंह सोढी और कुरुक्षेत्र में पार्टी के संयोजक डॉ. सुतेंद्र गौड़ ने भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी को लोकसभा प्रत्याशी न बनाने जाने के लिए कमर कस ली है।

इतना ही नहीं, हजारा सिंह सोढी और डॉ. सुतेंद्र गौड़ ने वीरवार को एक होटल में इस मुद्दे पर रणनीति भी तैयार की और अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वे आप नेताओं की मनमानी का खुलकर विरोध करेंगे। इनमें से एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि दिल्ली में वीरवार को मीडिया के सामने आप नेता विनोद कुमार बिन्नी ने जो आरोप लगाए हैं, वे एकदम ठीक हैं।
विज्ञापन


बीते साल अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय की पहली जनसभा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ुनी ने की थी। इस जनसभा के जरिए चढु़नी ने किसानों और कुरुक्षेत्र में अपने वर्चस्व का प्रदर्शन किया था।

इस जनसभा से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि केजरीवाल की पार्टी से भाकियू प्रदेशाध्यक्ष को चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि, तब तक भाकियू नेता भी बीच का रास्ता अपना रहे थे>

लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में चुनाव के नतीजों के बाद चढु़नी और आप प्रेम न केवल बरबस छलका, बल्कि उफान पर आ गया। उन्होंने बकायदा कार्यक्रमों के जरिए आम आदमी पार्टी को प्रदेशभर में समर्थन देने की घोषणा भी की।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं का गुस्सा इसे लेकर है कि जहां भाकियू प्रदेशाध्यक्ष स्वयं को आप का कुरुक्षेत्र प्रत्याशी प्रोजेक्ट कर रहे हैं, वहीं आप के दिग्गज नेता भी उन पर मुहर लगाने का मन बना रहे हैं।

स्थानीय एक धड़ा भी अब खुलकर सामने आकर चढु़नी को प्रत्याशी न बनाने के लिए खड़ा होने जा रहा है। ऐसा होने या न होने दोनों ही स्थिति में आम आदमी पार्टी के संगठन में टूट की संभावना बनी रहेगी।

ऐसी संभावनाओं के पीछे पार्टी की कथनी और करनी में अंतर को भी जिम्मेदार बताया जा रहा है। विरोध स्वर इस बात को लेकर भी है कि गत दिवस कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे योगेंद्र यादव बगैर आम आदमी पार्टी की टोपी के नजर आए। वे अब तक बगैर टोपी पहने ही हरियाणा का दौरा कर रहे हैं।
 
सत्ता के ग्लैमर में उतर रही टोपी
आम आदमी पार्टी के सिर चढ़ कर बोल रहे सत्ता के ग्लैमर में इस दल की पहचान आम टोपी जहां उतर रही है, वहीं दिल्ली की तरह बगावत के सुर कुरुक्षेत्र में भी मुखर होने जा रहे हैं।

थोड़े समय में फर्श से अर्श पर जा पहुंची आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार योगेंद्र यादव जब कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए तो आम टोपी के बगैर नजर आए।

केजरीवाल, संजय, आशुतोष, भारती और बिन्नी ने कहां रखी टोपी
बुधवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से सड़क पर मुलाकात के समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा रात को पुलिस की कारगुजारी का खुलासा करने दिखे आप सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती और वीरवार को आम आदमी पार्टी को चार दोस्तों की चौकड़ी बताने वाले दिल्ली में आप विधायक विनोद कुमार बिन्नी बगैर आम टोपी दिखे हैं।

वहीं, बिन्नी के संदर्भ में वीरवार को प्रेसवार्ता करते टीवी चैनल पर दिखे योगेंद्र यादव के अलावा संजय सिंह और पूर्व पत्रकार आशुतोष भी बगैर आप टोपी के नजर आए। कुमार विश्वास भी यूपी दौरे पर इसी अंदाज में दिखे थे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष धूमन सिंह किरमिच का कहना है कि आप के नेता सत्ता के सुख में आम आदमी पार्टी की टोपी को भूलकर खास बन गए हैं तो फिर आम आदमी को जोड़कर टोपी पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें