फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ऑटो में सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राशन लेकर जाते समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने के कारण ऑटो में सवार एक मजदूर की मौत हो गई। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरिपाल निवासी पंचरोली जिला महादेवपुरा यूपी हाल निवासी कुमथला गांव स्थित भट्ठा ने बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा नीरज बीते दिन देर शाम को गांव कुत्ताबढ़ से रत्ताखेड़ा की तरफ ऑटो में राशन लेकर वापस आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। उसका बेटा ऑटो चालक की सीट के साथ बैठा हुआ था। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी है। वहीं जांच अधिकारी उम्मेद सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
चार माह पहले ही ईंट भट्टे पर काम करने के लिए आया था परिवार
वहीं पीड़ित हरिपाल सिंह ने बताया कि वह चार माह पहले ही भट्टे पर काम करने के लिए यूपी से कुमथला गांव स्थित भट्टे पर काम करने के लिए आए थे। उन्होंने राशन लेने के लिए बेटे को भेजा था। लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें