फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर व राजस्थान रॉयल के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टेबाजी करने के आरोप में तीन लोगों को काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अटैची बरामद की है, जिस पर 15 मोबाइल फोन अटैच थे। इसमें आवाज के लिए 24 बटन लगे हुए थे। इस पर माइक भी लगा हुआ है। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, एक एलईडी, एक वाई-फाई कनेक्टर, सेट टॉप बॉक्स, एक रजिस्टर, 6000 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र निवासी भारत नगर, नवीन निवासी गली शाखो वाली भादरा बाजार व मुकेश निवासी अग्रसेन कालोनी को मौके से काबू कर लिया। जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें