संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से बाइक सवार युवक सुनील कुमार को 39 ग्राम 71 मिलीग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है ।
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने सुनील कुमार निवासी चक 79 आरएमपी, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीक रिलायंस पेट्रोल पंप बालाजी बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर ऐलनाबाद क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान शक के आधार पर पीछा कर पुलिस ने एक बाइक सवार को काबू किया। तलाशी में 39 ग्राम 71 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच ऐलनाबाद थाना को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।