फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लायंस क्लब सिरसा उमंग के अध्यक्ष बने सतपाल

Sat, 27 Jun 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान सतपाल जोत  व अन्य ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 321ए-3 के अंतर्गत लायंस क्लब सिरसा उमंग की वर्ष 2026-27 को शनिवार को कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बरनाला रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान लायन सतपाल जोत को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया।
चार्टर प्रधान रवि अरोड़ा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में लायन राकेश कटारिया को उपाध्यक्ष, लायन ऋषभ भारद्वाज को सचिव, लायन हरिंद्र मेहता को सहसचिव, लायन हिमांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा लायन किशोर सोनी को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, लायन नीरज मेहता को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और लायन विनोद नागर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। लायन संदीप मेहता को मेंबरशिप चेयरमैन, जबकि लायन रवि अरोड़ा एवं लायन रमेश बहल को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न सेवा गतिविधियों के संयोजन का दायित्व लायन विनोद सोनी, लायन जगदीश कक्कड़, प्रमोद नागपाल, राजेश तनेजा और सर्वजीत संधु को सौंपा गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल जोत ने कहा कि प्रांतपाल लायन संजय गांधी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 321ए-3 नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लायंस क्लब सिरसा उमंग समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में पहले की तरह सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें