फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी एक कॉल समाज से की सकती है नशे का खात्मा : कृष्ण लाल

Tue, 17 Oct 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एनसीबी सिरसा के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार विद्या​​र्थियों को नशे ने करने की शपथ दिलाते हुए।
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

हरियाणा एनसीबी यूनिट सिरसा के प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने मंगलवार को खैरपुर में स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। जागरूकता अभियान में अध्यापक चिमन भारती ने विशेष भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के बारे जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसीलिए सबको सबसे प्रथम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने सभी विद्यार्थियों से शपथ ग्रहण करवाई।


सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने कहा कि आज के भौतिकतावाद के युग में मनुष्य के पास अपने स्वास्थ्य के लिए भी समय नहीं है। इस पर भी वह अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सबसे अधिक घातक नशा है। उन्होंने कहा कि अफीम, गांजा, हेरोइन, स्मैक, नशे की गोलियां और टीके इत्यादि मनुष्य के सेवन के लिए नहीं है। इनके सेवन के बाद मनुष्य अपने मस्तिष्क को अनियंत्रित करने के कारण मृत्यु की और अग्रसर हो जाता है। ये नशे भारत की युवा पीढ़ी को समाप्त करने के लिए कुछ विदेशों द्वारा भेजे जाते हैं। इससे आतंकी संगठनों को धन और बल मिल सके। ऐसे नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को अब विधि अनुसार सलाखों के पीछे भेजने की व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया की नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की गुप्त सूचनाएं देने के लिए टोल फ्री नंबर 90508–91508 पर बेफिक्र होकर कॉल करें। एक कॉल समाज से नशे का खात्मा कर सकती है। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल नरेश कुमार के साथ अध्यापक राजेंद्र बठला, हरीश, मनप्रीत, हितेश पवार, हंसराज, नीरू गेरा, कौशल्या कौशल्या देवी, भूपेंद्र कौर, उर्मिला, रूबल, अनुराधा, एकता, जतिन आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें