फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेज आवाज में स्पीकर चलाने से रोका तो युवक पर किया हमला, तीन पर मामला दर्ज

Fri, 15 Dec 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा में तेज आवाज में स्पीकर चलाने को लेकर वीरवार को विवाद हो गया। कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस संबंध में बडागुढ़ा पुलिस ने घायल के बयान पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि उसका पड़ोसी मुकेश कुमार अपने घर में काफी तेज आवाज में स्पीकर चलाता है। बीते दिन उसके पिता कृष्ण लाल ने मुकेश के घर जाकर उसे स्पीकर की आवाज धीमी करने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मी मुकेश को समझाकर वहां से चले गए। उसके बाद रात को मुकेश, उसका भाई विकास व उसका पिता ओमप्रकाश तीनों डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर के सामने आ गए और गालियां निकालने लगे। विक्रम का आरोप है कि जब वह बाहर आया तो तीनों ने उस पर हमला कर दिया।
शोर मचाने के बाद जब अन्य लोग मौके पर आए तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल विक्रम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकेश, विकास व उनके पिता ओमप्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें