फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुकन्या समृद्धि योजना हरियाणा के विशेष संदर्भ में विषय पर हुई कार्यशाला

Fri, 08 Mar 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से लाभार्थी जागरुकता और संबंधित की संतुष्टि सुकन्या समृद्धि योजना हरियाणा के विशेष संदर्भ में विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर, सोनीपत की कुलपति प्रोफेसर सुदेश पहुंची। अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मालिक ने की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुदेश ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल द्वारा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा की उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना पर भी प्रकाश डाला और कहा की कल्याणकारी योजनाओं को तैयार करने तथा क्रियान्वयन करने में शैक्षणिक संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मालिक ने कहा कि हमें किसी भी शोध कार्य को करने व उसे सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा। तभी किसी योजना के सही क्रियान्वयन का पता लगाया जा सकता है। विश्वविद्यालय के विकास के लिए ऐसे रिसर्च प्रोजेक्ट पर कार्य करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यशाला की कॉर्डिनेटर प्रबंधन विभाग की चेयरपर्सन प्रो. डॉ आरती गौड़ ने कहा कि इस समय विभाग में एक साथ दो इंडियन काउंसिलिंग फॉर सोशल साइंस रिसर्च के प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। जिनकी राशि 10 लाख और 5 लाख रुपये है। एक रिसर्च प्रोजेक्ट की कार्यशाला करवाई जा चुकी है और दूसरे प्रोजेक्ट की कार्यशाला अब करवाई गई है। इस अवसर पर सह-कॉर्डिनेटर व प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रोफेसर सुनीता सुखीजा, प्रो. वंदना पूनिया, रिसर्च असिस्टेंट डॉ. रेखा रानी, व फील्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर समराज नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बेनिफिशियरी अवेयरनेस एंड सेटिसफैक्शन पर्टेनिंग टू सुकन्या समृद्धि योजना विद स्पेशल रेफरेंस टू हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें