फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: बढ़ी मजदूरी आढ़तियों के माध्यम से लेने की मांग पर अड़े मजदूर, प्रदर्शन कर मंडी में बोली करवाई बंद

Wed, 04 Oct 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में अनाज मंडी में मजदूरों ने सुबह आठ बजे एकत्र होकर बैठक की और काम न करने का फैसला लिया। मंडी मजदूरी एकत्र होकर रोष प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और यहां पर आढ़तियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में नरमे की भरी खाली की बढ़ी मजदूरी आढ़तियों के माध्यम से लेने की मांग को लेकर मंडी मजदूर बुधवार को हड़ताल पर उतर गए। मजदूरों ने आढ़तियों पर रोष प्रकट किया और बोली भी बंद करवा दी। वहीं मार्केट कमेटी के गेट के समक्ष मजदूरों ने धरना दे दिया और नारेबाजी की। बोली बंद करवाने को लेकर आढ़तियों और मजदूरों में भी कहासुनी हो गई। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मजदूर बोले: फैक्ट्री मालिकों से 20 रुपये लेने के लिए उन्हें जाना होगा 40 किलोमीटर
मंडी मजदूर यूनियन की ओर से नरमे की ट्राली खाली करवाने को लेकर मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग उठाई जा रही है। प्रति क्विंटल मजदूरों को आढ़तियों की तरफ से छह रुपये मजदूरी दी जा रही थी। मजदूरों की मांग के बाद आढ़तियों ने मजदूरों एक रुपये मजदूरी बढ़ाकर सात रुपये कर दी और बढ़ी मजदूरी फैक्टरी से ही लेने की बात कही। जिसके बाद बुधवार को मजदूर रोष में आ गए।

मजदूरों ने सुबह आठ बजे एकत्र होकर मंडी में बैठक की और काम न करने का फैसला लिया। मंडी मजदूरी एकत्र होकर रोष प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और यहां पर आढ़तियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। मजदूर यूनियन के प्रधान सोम ने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मंडी में हर रोज 14 हजार क्विंटल के करीब नरमे की आवक हो रही है। वह लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने को लेकर मांग उठा रहे है।
विज्ञापन


आढ़तियों ने इस संबंध में बीते दिन बैठक कर एक रुपया मजदूरी बढ़ाई है। लेकिन बढ़ी हुई मजदूरी उन्हें  फैक्ट्री से ही लाने को लेकर कहा है। मजदूरों ने कहा कि शहर से कई फैक्टरी 20 से 30 किलोमीटर दूर है। अगर वह एक नरमे की ट्राली की मजदूरी लेने जाते है तो उन्हें 20 रुपये लेने के लिए 20 से 30 किलोमीटर का सफर करना होगा।

जोकि आढ़तियों की तरफ से लिया गया फैसला गलत है। अगर वह मोटरसाइकिल पर जाते है तो उन्हें 100 रुपये का तेल डालकर 20 रुपये लेने जाना पड़ेगा जोकि उनके साथ अन्याय है। वहीं उन्होंने कहा कि आढ़तियों की तरफ से ही उन्हें मजदूरी दी जाए। जिससे वह आसानी से ले सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती उनका रोष प्रदर्शन जारी रहेगा और वह मंडी में काम भी नहीं करेंगे।

मजदूरों ने बोली करवाई बंद, किसानों की बढ़ी परेशानी
आढ़तियों से मजदूरी लिए जाने की मांग को लेकर सुबह 10 बजे मजदूरों ने मंडी में बोली भी बंद करवा दी। जिसके कारण मंडी में ट्राली लेकर पहुंचे किसानों को इस नुकसान भी उठाना पड़ रहा है और परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि धान, बाजरा, ग्वार सहित अन्य फसलों के तोल का काम भी मंडी में बंद है। किसान बोली शुरू होने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें