फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहरी क्षेत्र में तीन सहित जिले में सात लोगों का हुआ डेंगू

Wed, 04 Oct 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में तीन सहित कुल सात लोगों डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 147 तक पहुंच गया है। जिले में अभी 10 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से तीन मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
बता दें कि सिरसा शहर की जेजे कॉलोनी, बरनाला रोड और बांसल कॉलोनी में एक-एक डेंगू पीड़ित मिला है। इसके अलवा ऐलनाबाद में एक, रानियां के करीवाला में एक, ढुकड़ा और रूपावास में एक-एक लोगों को डेंगू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके घरों में सर्वे किया गया है और संदिग्ध लोगों के सैंपल भी एकत्र लिए गए हैं। बता दें कि रविवार व सोमवर को जिले में कोई भी डेंगू मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन



शहरी क्षेत्रों में अधिक मिल रहे मरीज, शरीर दर्द के बढ़ रहे है मामले
शहरी क्षेत्र में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में शरीर दर्द होने, खांसी जुकाम और सामान्य बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञ मरीजों को सामान्य पानी के सेवन करने, शाम व सुबह के समय गर्म कपड़े ओढ़ने की सलाह दे रहे हैं, ताकि रात व सुबह के समय ठंड के कारण उनका स्वास्थ्य खराब न हो सके।
विज्ञापन


वर्जन
जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। लोग को जागरूक किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले मिल रहे हैं, उन स्थानों पर सर्वे करवा फॉगिंग करवाई जा रही है। - डॉ. गौरव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें