फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, बेटे ने पिता के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने के लगाए आरोप

विज्ञापन
महिला की मौत मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। गांव मीरपुर में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे ने अपने पिता के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने और उसकी मां से मारपीट करने के आरोप लगाए है। वहीं महिला की ओर से बेटे के मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया गया था। जिसमें महिला अपने पति द्वारा मारपीट करने व परिवार की तरफ ध्यान न देने और पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात भी कह रही है। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप कुमार के बयान पर परिवार के ही पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि उनकी माता की शादी करीब 22 वर्ष पहले उनके पिता रामचंद्र के साथ हुई थी और वह सिरसा के सतनाम चौक पर कबाड़ी का काम करते है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता का काफी समय से किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है जिसके कारण वह कभी कभी ही घर पर आते थे और उनकी माता के साथ मारपीट करते थे। जिसके बाद उनके परिवार ने भी उनको घर से अलग कर दिया। वहीं संदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पहले उनका पिता रामचंद्र घर पर आया और उसने उनकी मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वह उसे छुड़वाने के लिए गया तो उसके पिता ने उससे भी मारपीट की ओर बाद में वहां से चला गया। बीते दिन बुधवार की शाम को उसे पास घर से फोन आया कि उनकी मां ने कुछ निगल लिया है जिसके कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद वह अपनी मां विद्या देवी को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई।
लंबे समय से मां मानसिक रूप से चल रही थी परेशान
वहीं उन्होंने कहा कि वह दो भाई है और दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा चलाते हैं। संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पिता रामचंद्र, दादा प्रकाश, दादी सुगना देवी व ताऊ दलीप कुमार, भानीराम की ओर से परेशान किया जाता है। घटना के दिन उसकी मां ने बेटे और उसकी मौसी को सामान लेने के लिए शहर में भेज दिया था। जिसके बाद उनके पास घर से फोन आया था और डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ निगलने की बात कही थी। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर परिवार के ही चार से पांच सदस्यों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया है। बेटे ने पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

-सुनीता रानी, सदर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें