फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में महिला व युवक की मौत, एक शख्स घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। तलवंडी पंजाब को जाते समय कालांवाली-तख्तमल रोड पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को गंभीर हालत में कालांवाली सीएचसी से रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान गोविंद कौर पत्नी दर्शन सिंह निवासी वार्ड 4 कालांवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हरचरण सिंह अपनी मां गोविंद कौर के साथ कार में सवार होकर कालांवाली से पंजाब के तलवंडी जा रहा था। इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने सहारा क्लब की एंबुुलेंस की सहायता से मां-बेटे को कालांवाली के सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने हरचरण सिंह की मां गोविंद कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरचरण सिंह को गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भिजवा दिया है।
ट्रक तले कुचले जाने से व्यक्ति की मौत
सिरसा। मंडी डबवाली में स्थित महेंद्रा एजेंसी के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई शीतल कुमार ने बताया कि उसका भाई विजय कुमार 31 मार्च को वह पड़ोस के बलवीर सिंह की आंख बनवाने के लिए ओढां अस्पताल लेकर गया था। रात करीब 1 बजे वे मंडी डबवाली पहुंचे। जहां से उन्होंने रिक्शा किराये पर ली। जब वे सरकारी अस्पताल डबवाली के सामने पहुंचे तो महेंद्रा एजेंसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक चालक ने उसके भाई विजय कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया और पिछले टायर तले आकर बुरी तरह कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें