फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरबंदी के साथ ही शहर में शुरू होगी राशनिंग, पेयजल सप्लाई के समय में होगी कटौती

विज्ञापन
चतरगढ़ पट्टी जलघर में खाली पड़ी पेजयल डिग्गी - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहरवासियों के लिए पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग के पास पानी स्टोरेज करने की क्षमता केवल 13 दिन की है जबकि नहरबंदी 16 दिन रहती है। ऐसे में तीन दिन शहरवासियों को निर्बाध रूप से पानी मिले, इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्था में बदलाव किया है। नहरबंदी के साथ ही पेयजल की राशनिंग शुरू की जाएगी और प्रतिदिन सप्लाई के समय में आधा घंटा की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की करीब ढाई लाख की आबादी के लिए चत्तरगढ़ पट्टी वाटर वर्क्स और बरनाला रोड स्थित वाटर वर्क्स से पेयजल सप्लाई होती है। थर्ड वाटर वर्क्स पंजुआना में स्थित है जहां से चत्तरगढ़ पट्टी वाटर वर्क्स को पानी मिलता है। प्रत्येक 8 दिन बाद 16 दिन के लिए नहरबंदी होती है। यानी पानी स्टोरेज करने के लिए केवल 8 दिन मिलते हैं जबकि इस पानी को 16 दिन तक प्रयोग करना होता है। लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के पास गर्मी के सीजन में पानी की खपत के अनुरूप केवल 13 दिन का पानी स्टोरेज करने की क्षमता है। ऐसे में नहरबंदी होने के बाद 3 दिन के लिए सप्लाई करना विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है।
नई व्यवस्था : अब पानी की राशनिंग करेगा विभाग ताकि किल्लत न हो
नहरबंदी शुरू होने के साथ ही जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पानी की राशनिंग शुरू कर देगा। पानी सप्लाई के समय में करीब आधा घंटा की कटौती की जाएगी। पूरे शहर में सुबह 6:30 बजे से 7 बजे व शाम को 5 से 6 बजे तक पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। कटौती के दौरान विभाग पूरी तरह से ट्यूबवेल से सप्लाई होने वाले पानी पर निर्भर रहेगा। जिन स्थानों पर ट्यूबवेल से पेयजल सप्लाई हो रहा है वहां पर लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। शहर में करीब 105 ट्यूबवेल के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई दी जा रही है। शहर के करीब 40 ट्यूबवेल में पानी का स्तर भी काफी नीचे चला गया है, जिस इन क्षेत्रों में समय पर क्षमता अनुसार पानी सप्लाई नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में रोजाना 45 एमएलडी पेयजल की खपत
जिला मुख्यालय पर गर्मी बढ़ने के साथ ही रोजाना 45 एमएलडी (मिलियन लीटर पर डे) पानी की खपत हो रही है। इसे पूरा करने के लिए पंजुआना जलघर से 20 एमएलडी, मिनी सचिवालय से 7 एमएलडी व ट्यूबवेल के जरिए 18 एमएलडी पेयजल शहरवासियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। नहरबंदी के चलते पंजुआना जलघर में पेयजल का भंडारण किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 13 दिन तक भंडारण की है।
नहरबंदी को लेकर पानी का भंडारण किया जा रहा है। विभाग के पास 13 दिन की पेयजल सप्लाई के भंडारण की क्षमता है, जिसके चलते आखिर के तीन दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समय पर पेयजल आपूर्ति करने के लिए राशनिंग की जाएगी।
विज्ञापन

- मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें