फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीएपी के लिए करना होगा इंंतजार, कल लगेगा रैक

Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डीएपी के लिए किसानों को इंतजार लंबा खींचता जा रहा है। खरीद केंद्रों पर 23 अक्तूबर को लगने वाला रैक अभी तक नहीं पहुंचा है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि साइक्लोन के कारण रैक में देरी हुई है। उम्मीद है कि डीएपी की खेप 26 अक्तूबर तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिले में डीएपी के लिए खरीद व पैक्स सोसायटियों के बाहर किसानों की लंबी-लंबी लाइन देखने का मिली रही है। मौजूदा समय में कुल मांग की 40 प्रतिशत खाद का आवंटन किया जा चुका है। 60 प्रतिशत खाद का आवंटन अभी किया जाना है। ऐसे में खाद के रैक लगने का इंतजार कृषि विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शिपिंग पोर्ट से खाद के रैक लगाए जाने थे, लेकिन साइक्लोन की घोषणा के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया है। अधिकारियों के अनुसार 26 अक्तूबर के आस पास रैक लगेगा और उसके बाद जिले में डीएपी पहुंचेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के बाद ही पूरी तरह से खाद का आवंटन विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन



सरसों के एनएपी की कर रहे सिफारिश
सरसों की बिजाई के दौरान डीएपी की जगह कृषि विभाग के अधिकारी एनएपी की सिफारिश कर रहे हैं। हर खरीद केंद्र व पैक्स सोसायटी में एनएपी व एनपीके दोनों खाद मौजूद है। आलू की बिजाई को लेकर भी इन खाद की सिफारिश अधिकारी कर रहे हैं। किसानों में इनको लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। डीएपी से महंगी और प्रेक्टिकल तौर पर इस खाद का प्रयोग आसपास के क्षेत्र में नहीं होने के कारण किसान इसे खरीदने में विश्वास नहीं दिखा रहे हैं।


साइक्लोन के कारण रैक में देरी हुई है। उम्मीद है कि 26 अक्तूबर के आस पास रैक लगेंगे। इसके बाद जिले में डीएपी पहुंचेगी। किसानों से अपील है कि वह संयम बनाए रखे। दूसरे विकल्पों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

-डाॅ. सुखदेव कंबोज, डीडीएस, कृषि विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें