सिरसा। गर्मी के दिनों में बढ़ते लोड के कारण आमजन को लगने वाले बिजली कटों से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में बिजली निगम ने लोगों को बिजली कटों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। योजना के तहत निगम शहर की 19 कॉलोनियों में 24 नए ट्रांसफॉर्मर लगाएगा। अधिकारियों का दावा है कि ये 24 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद शहर में ओवरलोड व बिजली कटों की समस्या से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
बिजली निगम के अधिकारियों ने बीते जून माह में आमजन के बीच जाकर उनकी समस्या जानी। इसके अलावा विभाग में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आने वाली शिकायतों के देखते हुए शहर में कई जगहों पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। औसत आधार पर निगम के पास प्रतिदिन करीब 200 की संख्या में शिकायतें आती है। जिसमें से लगभग ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उड़ने की शिकायतें होती है। इन शिकायतों में से सबसे ज्यादा शहर की दर्ज की जाती है। संवाद
अधिक समस्याएं ट्रांसफार्मर फ्यूज की
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में सबसे ज्यादा शिकायतें ओवरलोड के कारण फ्यूज उड़ने की आती है। शिकायत केंद्र में इस हफ्ते कुल 800 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 600 शिकायतें फ्यूज उड़ने की थी। वहीं वीरवार को केंद्र के पास ऑनलाइन व फोन के माध्यम से 200 शिकायतें आई। जिसमें से 110 शिकायतें ट्रांसफार्मर में फ्यूज उड़ने की थी बाकी लाइट जाने व छोटे फॉल्ट की थी। इन शिकायतों में से सबसे ज्यादा शिकायतें शहर की दर्ज की जाती है।
यहां होंगे नए ट्रांसफार्मर स्थापित
1. मोचीवाली गली, नोहरिया बाजार, 100 केवीए
2. बेगू रोड, नजदीक मलागर पंप एसबीआई एटीएम, 100 केवीए
3. अग्रसेन कॉलोनी, गली नंबर- 8 में 100 केवीए
4. परमार्थ कॉलोनी, 100केवीए
5. हनुमान मंदिर, कंगनपुर रोड, 100केवीए
6. ऑटो मार्केट, गणेश विहार, 100केवीए
7. गलेरिया दीवार, गली भोभरिया चक्की वाली 100केवीए
8. गली सज्जन भम्भूवाली, कंगनपुर रोड, 100केवीए
9. ऑटो मार्केट, नजदीक सोडी कंपनी, 100केवीए
10. शिव नगर नजदीक हनुुमान मंदिर, 100केवीए
11. कीर्ति नगर, मैन गली में कुल 6 ट्रांसफार्मर- 25केवीएटीआइएफ
12. एमआइटीसी कॉलोनी गली नंबर- 3, 100केवीए टीआइएफ
13. हुडा सेक्टर 20 पार्ट - 2, 100 केवीए टीआइएफ
14. शक्ति नगर, 100केवीए टीआइएफ
15. न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 100केवीए टीआइएफ
16. बरनाला रोड नजदीक मिलन पैलेस, 100केवीए टीआइएफ
17. हिसार रोड दिल्ली पुल, 100 केवीए टीआइएफ
18. एचएसआईडीसी नजदीक शिवा बैंड, 100 केवीए टीआइएफ
19. हिसार रोड, 100केवीए टीआइएफ
शहर में ओवरलोड व बिजली कटों से निजात के लिए 24 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने है। जिसका प्लान तैयार कर लिया गया है। जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा।
-चंद्रशेखर जाखड़, एसई बिजली निगम सिरसा