फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गली में चक्कर काटने पर टोका तो घर में घुसकर हमला

Tue, 08 Apr 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव चाहरवाला में गली में चक्कर काटने से रोकने पर पांच युवकों ने महिला पर हमला कर दिया। धमकाने का भी आरोप है। घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन


चोपटा थाना पुलिस को दिए बयान में गांव चाहरवाला निवासी फूलवती ने बताया कि रविवार शाम वह अपने घर पर काम कर रही थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव का विक्रम उनकी गली में चक्कर लगा रहा था। उनके बेटे विपिन कुमार ने विक्रम से इसका कारण पूछा तो उनमें कहासुनी हो गई थी। इसके कुछ देर बाद ही विक्रम, कमलप्रीत, जोगेंद्र राजू, पंकज और विक्रम का भाई उनके घर में घुस आए। जोगेंद्र और राजू समेत सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। कमलप्रीत ने बाल पकड़कर उन्हें पीटा।

झगड़े का शोर सुनकर पड़ोस के लोग वहां पर पहुंच गए, जिनको देख सभी हमलावर फरार हो गए। महिला का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। चोपटा थाने के जांच अधिकारी सुखदेव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सबूत जुटाने के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें