फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग की खेती पर मिलेगा 75 प्रतिशत अनुदान : डॉ. सुखदेव

Tue, 08 Apr 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के उद्देश्य से मूंग की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत जिले में आठ हजार एकड़ भूमि पर मूंग की फसल बोने के लिए किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रीष्मकालीन मूंग (किस्म एमएच-421) का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज ने बताया कि यह योजना हरियाणा सरकार के फसल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही है। यह न केवल दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करती है, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने, जल संरक्षण और किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करने में भी सहायक है।



इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर 20 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद किसान पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या किसान कार्ड) और पंजीकरण की प्रति के साथ हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्र से केवल 25 प्रतिशत राशि देकर मूंग का बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान को अधिकतम 3 एकड़ तक ही बीज अनुदान पर दिया जाएगा। डॉ. कंबोज ने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति में सुधार करें और अपनी आय में वृद्धि करें। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें