फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
वीरवार को शहर में छाए बादल। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ ने तीन दिनों तक जिले में बादलों के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना भी जताई है।
वीरवार सुबह से ही आसमान में बादल छाना शुरू हो गए। सुबह नौ बजे के बाद हल्की धूप खिली। इसके बाद कभी धूप तो कभी छाव की स्थिति बनी रही। 11 बजे के बाद आसमान पूरी तरह बादलों से ढका हुआ नजर आया। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज था।
विज्ञापन

बारिश होने पर फसलों को मिलेगा काफी लाभ
आसमान में बादल छाने से बारिश होने के आसार हैं। इससे फसलों को इसका काफी लाभ मिलेगा। गेहूं, सरसों, चना सहित हरे चारे की फसलों को अब पानी की अधिक आवश्यकता है, ऐसे में बारिश होती है तो फसलों को लाभ मिलेगा। इसके बाद फसलों में तेजी से फैलाव होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव
मौसम में बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में भी लगातार खांसी, जुकाम, बुखार व बुजुर्गों के हाथ पैर दर्द होने के मामले आ रहे है। अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज जांच करवाने के लिए इा रहे हैं। इसमें फिजिशियन के पास हर रोज 120 के करीब मरीजों की जांच हो रही है, जोकि सर्दी के कारण प्रभावित होते हैं।
ऐसे रहेगा अगले छह दिन तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
30 दिसंबर 7 19
31 दिसंबर 5 18
1 जनवरी 4 18
2 जनवरी 4 17
3 जनवरी 3 18
4 जनवरी 3 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें