फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सहायता से बचाया जाएगा जल, टीमें कर रही जागरूक

विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों के बच्चों को जागरूक करते राकेश सोगलान व टीम । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांवों में स्थित सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों को जल और तालाब बचाने के लिए जागरूक कर रहे है। इस कार्य के लिए विभाग ने 29 सदस्यों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के जल जीवन मिशन के तहत जिले के 337 गांवों के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 24 सदस्य एनजीओ और 5 सदस्य विभाग के ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर लगाए हुए हैं। 15 गांवों पर एक टीम लगाई गई है। जो गांव में स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों को जागरूक करते हैं। टीम विद्यार्थियों को पानी के जागरूक करते हुए बताती है कि यदि कहीं पर भी पानी का नल खुला देखें तो तुरंत उसे बंद कर दें। व्यर्थ पाने बहाने वालों को उसे ऐसा करने से रोकें। प्रत्येक अधिकारी गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव की सहायता से लोगों व बच्चों को जागरूक कर रहे हैं।
सोमवार से शुरू करवाई जाएंगी प्रतियोगिताएं
विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन से जोड़ने के लिए सोमवार से विभाग की टीमें स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाएगा। प्रत्येक खंड में 10 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिससे बच्चे खेल-खेल में जल बचाना सीखेंगे। विभाग द्वारा स्कूलों में पेंटिंग, क्विज स्लोगन राइटिंग, लेख, दीवारों पर चित्रकारी, प्रश्नोत्तरी व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण स्कूलों में जाकर व्यर्थ बह रहे जल को बचाने को लेकर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें एनजीओ व ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर की टीम गांवों में काम कर रही है। सोमवार से बच्चों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जागरूक करने की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

-राकेश सोगलान, जिला सलाहकार जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें