फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया था बेटे को दवा दिलाने, पीछे से घर में हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। क्षेत्र के गांव असीर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए 30 हजार रुपये की नकदी, आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग अपने बेटे को दवा दिलवाने के लिए सिरसा गए हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को उसके बेटे तनवीर की तबियत खराब होने पर दवा दिलवाने के लिए परिवार सहित सिरसा गया हुआ था। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण डॉ. ने उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया, जिस कारण लग परिवार सहित रात को सिरसा में ही रुक गया। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे से मकान के कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 30 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी टॉपस, रसोई का सारा सामान, गैस सिलिंडर व खाने पीने की चीजें चोरी कर ले गए। शाम को जब वे वापस लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें