फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही सड़कों को तुड़वाने का वार्डवासियों ने किया विरोध, जेसीबी को भेजा वापस

विज्ञापन
वार्ड 21 में रोड को तोड़ने आई जेसीबी को काम करने से रोकते हुए गलीवासी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर की वार्ड नंबर 21 गोशाला मोहल्ला में गली निर्माण के लिए आई जेसीबी को वार्डवासियों ने वापिस लौटा दिया। वार्डवासियों ने रोड तोड़ने का विरोध किया और जेसीबी के आगे आकर खड़े हो गए। वार्डवासियों ने विरोध करते हुए कहा कि जब रोड बिल्कुल सही है तो उसे क्यों तुड़वाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर पहुंचे पार्षद ने अधिकारियों से बातचीत कर वार्डवासियों को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर की गोशाला मोहल्ला में गलियों के निर्माण कार्य के लिए पुरानी रोड को तोड़ने के लिए वार्ड में जेसीबी पहुंची। लेकिन वार्डवासियों ने रोड तोड़ने का विरोध करते हुए जेसीबी का काम रुकवा दिया और प्रदर्शन करने लगे। वार्डवासी मोहित कुमार, सहवाग कुमार, रवि सैनी, सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड की गलियां बिल्कुल सही है और न ही गलियों में अभी तक गड्ढे बने हैं। जिससे किसी को कोई परेशानी आ रही हो। इसके बावजूद भी वार्ड पार्षद द्वारा गलियों को बनवाने का टेंडर लगवाया गया। रविवार को गली को तोड़ने के लिए जेसीबी को बुला लिया। लेकिन वार्डवासी नहीं चाहते कि सही गलियों को तोड़ा जाए। सही गलियों को तोड़कर नया बनाने का टेंडर लगाकर पार्षद सरकार का पैसा खराब करना चाहता है। वार्डवासियों ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद कमीशन के चक्कर में ऐसा कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्षद रोहतास कुमार का कहना है कि गलीवासी रोड को बनवाना चाहते है लेकिन कुछ विपक्ष के लोग है जो विकास कार्य नहीं होने देना चाहते और अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।
वार्ड की गलियां अभी तक सही स्थिति में है जिसको दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है। लेकिन वार्ड पार्षद अपने निजी फायदे के लिए गलियों को तुड़वाने का काम कर रहा है। पार्षद नई गलियों के बहाने अपना निजी कोष भरना चाहता है। वार्डवासी जागरूक है किसी भी कार्य में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सुशील सैनी।
वार्ड में रविवार को रोड को तोड़ने के लिए जेसीबी आई थी जिसका वार्डवासियों ने विरोध किया। सभी वार्डवासियों का कहना है कि जब गलियां सही है तो इसे तुड़वाकर दोबारा बनाने का क्या मतलब है। इससे साफ जाहिर होता है कि पार्षद भ्रष्टाचार में संलिप्त है।
सहवाग कुमार।
वार्डवासियों ने यह कार्य नहीं रुकवाया गया है। विपक्ष के कुछ लोग है जो विकास कार्य नहीं होने देना चाहते। वहीं गली को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सोमवार कोअधिकारियों द्वारा वार्ड का निरीक्षण कर निर्णय लिया जाएगा कि गलियां बनने लायक है या नहीं।
विज्ञापन

रोहताश कुमार, पार्षद वार्ड 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें