फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदान आज, 1302 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Thu, 14 Dec 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन सुबह से लेकर देर रात क चलता रहा गुप्त बैठकों का दौर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार 15 दिसंबर को होंगे। इस बार चुनाव में 1302 अधिवक्ता मतदान करेंगे। मतदान ईवीएम से होगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेंद्र भाकर ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवारों ने काफी जोर लगाया हुआ है। इस बार के चुनाव में उम्मीदवार खुले रूप से चुनाव प्रचार नहीं कर सकते। ऐसे में सभी पिछले एक माह से ही अंदरूनी रूप से प्रचार में जुटे हुए थे। वीरवार को सुबह से लेकर रात तक उम्मीदवारों की गुप्त बैठकों का दौर चलता रहा। सिरसा के अलावा ऐलनाबाद व डबवाली में भी शुक्रवार को बार चुनाव को लेकर मतदान होगा।
विज्ञापन


ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में
सिरसा बार एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए एडवोकेट आदित्य राठौर, बलबीर कौर गांधी, गंगाराम बजाज, हनुमंत सिंह राघव, जेबीएल गर्ग व संजय मेहता चुनावी मैदान में हैं। उपप्रधान के पद पर सीनियर एडवोकेट लक्की दुग्गल, अमित कुमार वर्मा व प्रिंस कुमार पूनिया के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए एडवोकेट जसविंदर सिंह सिद्धू व विकास कुमार ढिल्लो में टक्कर चल रही है। महिला अधिवक्ता राखी मौर्य पहले ही सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन




लंच और डिनर की व्यवस्था की

वीरवार सुबह ही उम्मीदवारों ने बार सदस्यों के घरों मेें दस्तक देनी शुरू कर दी थी। कई उम्मीदवारों ने सुबह की चाय मतदाताओं के घरों में पीने के उपरांत लंच प्रबंध किया। रात को गुप्त रूप से डिनर का कराया गया। अपनी चुनावी रणनीति में कौन सा उम्मीदवार कामयाब होगा इसका पता शुक्रवार शाम चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें