फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी के नाम पर युवक से 3.85 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 14 Dec 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार के गांव कोथकलां के युवक संदीप की शादी के नाम पर 3.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। उसने धोखाधड़ी का आरोप हिसार की साध्वी व सिरसा की गुरुतेग बहादुर कॉलोनी निवासी युवती पर लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार के गांव कोथकलां निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। करीब 6 माह पहले वह रिश्तेदार गांव जुगलान निवासी रीना के यहां भागवत कथा में गया था। इस दौरान उसकी मुलाकात कथावाचक साध्वी संजू अग्रवाल निवासी हिसार से हुई। साध्वी ने बताया कि वह गरीब बच्चों की शादी करवाती है। आपका कोई लड़का हो तो खर्चा उसका लगेगा और वह शादी करवा देगी। संदीप ने बताया कि साध्वी मुलाकात के दो दिन बाद उसे सिरसा की गुरुतेग बहादुर कालोनी में लेकर आई। यहां पर साध्वी संजू ने उसे पूजा नाम की लड़की से मिलवाया। उसने पूजा को देख कर पसंद कर लिया। साध्वी ने कहा कि लड़की की शादी का खर्चा देना पड़ेगा। संदीप ने बताया कि रिश्तेदार जुगलान निवासी रीना पत्नी राजबीर ने साध्वी संजू को 1 लाख 95000 रुपये दे दिए। इसके बाद 19 अप्रैल 2023 को पूजा से उसकी शादी हो गई। उसी दिन रिश्तेदार हमीर संधु पुत्र मोमन निवासी कोथकलां ने 1 लाख 90 हजार रुपये साध्वी संजू दिये। शादी करके वह पूजा को कोथकलां ले आया। पूजा ने तीन दिन बाद कहा कि उसके चाचा से जमीन का झगड़ा है तो उसे वापस जाना है। उसने गाड़ी का इंतजाम करके पूजा को सिरसा में छोड़ आया। कुछ दिन बाद जब परिवार और रिश्तेदारों ने पूजा को कोथकलां आने के लिए कहा तो पूजा ने कहा कि उसे संदीप पसंद नहीं है और वह नहीं आना चाहती है। वह किसी ओर से शादी करवाएगी। कई बार फोन करने के बाद भी पूजा वापस नहीं आई। इसके बाद पुलिस को पूजा और साध्वी संजू के खिलाफ 3 लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने को लेकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें