स्कूल के बाहर लगे पोस्टर को हटाते ग्रामीण।
- फोटो : Sirsa
गोरीवाला। एनएच 54 पर स्थित गांव अबूब शहर के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर लगे बैनर को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। मेघराज खीचड़ ने बताया कि स्कूल में संत रामपाल महाराज के अनुयायियों द्वारा एक कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। जैसे ही इस बारे में गांव के अन्य लोगों को पता लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि यह शिक्षा के संस्थान में अगर इस तरह से धार्मिक कार्यक्रम व मुख्य गेट पर बैनर लगाने कि अनुमति मिलना संभव है तो हमें भी इसमें समागम करने के बारे में न रोका जाए।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अनुयायियों ने मुख्य गेट पर लगे संत रामपाल का फोटो युक्त बैनर को उतार दिया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने समागम से पहले अनुमति की जानकारी स्पष्ट रूप से ना बता पाने पर आपत्ति जाहिर की।
विद्यालय की चाबी चौकीदार के पास होती है। स्कूल में वॉलीबॉल का ग्राउंड बना हुआ है। जिसमें शाम को गांव के बच्चे खेलने के लिए आते हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही जानकारी मिली तो मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
-पायल, प्राचार्या, राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय
सूचना के आधार पर जैसे ही स्कूल में गए तो वहां पर किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नहीं चल रहा था। स्कूल के मुख्य गेट को ताला लगा हुआ था।
-शैलेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी, चौटाला