फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में कटौती प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : बिजली मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा के बिजली चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का बिजली दरों में कटौती करने का फैसला ऐतिहासिक हैं। आज से पहले कभी भी इतनी भारी कटौती बिजली दरों में नहीं हुई है। प्रति यूनिट 37 पैसे रेट कम होने से घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष 1200 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस प्रकार से बिजली दरों में भारी छूट देकर सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा कि बिजली वितरण निगम हरियाणा देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह द्वारा जारी नई रेटिंग के अनुसार गुजरात के बाद हरियाणा देशभर में दूसरे नंबर पर है और यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहतर व्यवस्था के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली वितरण निगम पहले से मजबूत हुआ है और राजस्व भी बढ़ा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, किसानों को जहां पहले आठ घंटे बिजली मिलती थी, अब 10 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ न केवल लाइन लॉस में सुधार हुआ है और आमजन को पहले की अपेक्षा समुचित मात्रा में बिजली उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें