फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर को प्रदेशभर की सब्जी मंडी रहेंगी बंद : बजरंग दास गर्ग

Mon, 18 Dec 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अखिल भारतीय व्यापार मंडल के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग पत्रकारवार्ता करते हुए। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के साथ सोमवार को बैठक की। बैठक करने के बाद वे निजी होटल में पत्रकार वार्ता से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सब्जी व फलों पर एक मुश्त मार्केट फीस व एक फीसदी एचआरडीएफ लगाने के विरोध में 20 दिसंबर को प्रदेश की सब्जी व फल मंडियों में हड़ताल रहेगी।
बजरंग गर्ग ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की मांग पर कांग्रेस सरकार ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस माफ कर दी थी। भाजपा सरकार ने सब्जी-फल पर फिर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ लगा दिया है, जो सरासर गलत है। ऐसा जब है जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस समाप्त करने की घोषणा की थी। सरकार ने यह भी कहा था कि सब्जी व फल पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ माफ करने से आढ़तियों व किसानों को 30 करोड़ रुपये का लाभ होगा। सरकार ने इसको लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ तुरंत प्रभाव से हटाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू करते हुए घोषणा की थी कि देश में जीएसटी के तहत सिर्फ एक टैक्स रहेगा। केंद्र सरकार ने जीएसटी के तहत छह प्रकार के टैक्स लगा दिए। प्रधानमंत्री को अपने वादे के अनुसार सब्जी, फल व अनाज से मार्केट फीस समाप्त करनी चाहिए। मार्केट फीस नहीं हटाई जाती है तो आढ़तियों के साथ व्यापार मंडल भी हड़ताल मे शामिल होगा। यदि यह आदेश वापस नहीं होते हैं तो पूरे हरियाणा का व्यापारी हड़ताल पर जाएगा और हरियाणा बंद रहेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव व जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, प्रदेश उप प्रधान आनंद बियानी, प्रदेश सचिव गंगाराम बजाज, युवा प्रधान संदीप मिड्ढा, मोबाइल यूनियन प्रधान विमल स्वामी, रामकुमार सैनी, संजीव गोयल, पी के अरोड़ा, शैरी सिंह, सज्जन मदानी, अशोक कुमार, मोहित आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें