फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीएम की तबीयत खराब होने से स्थगित हुआ उप प्रधान का चुनाव

Wed, 18 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद उप प्रधान पद के चुनाव को बुधवार को अचानक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता ने सभी 35 पार्षदों को सूचित किया कि एसडीएम की तबीयत खराब होने के कारण वह चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके, इसलिए चुनाव टाल दिया गया है।

वहीं, शहर में इस स्थगन को राजनीतिक खींचतान से जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा के पास पार्षदों का बहुमत होने के बावजूद उम्मीदवार पर सहमति नहीं बन पाई। भाजपा अपना ही उप प्रधान बनाना चाहती है, जबकि उसके सहयोगी दल हलोपा चाहती है कि उप प्रधान उसका बने। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने मंगलवार को दिनभर और रात तक बीजेपी पार्षदों के साथ कई दौर की बैठकें कीं, लेकिन उम्मीदवार के नाम पर कोई आम राय नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि उनका इस चुनाव में कोई हस्तक्षेप नहीं है। कांग्रेस पार्षद अपना फैसला स्वतंत्र रूप से लें। दोपहर को भाजपा नेता गोबिंद कांडा नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव स्थगित हो गया है। तबीयत किसी की भी खराब हो सकती है। बीजेपी का कोरम पूरा है और सभी पार्षद यहां आए हुए हैं। अभी नई तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें