फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला : पति ने करवाई थी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट, राजस्थान पुलिस ने शव ढूंढा तो कर दिया संस्कार, अब जिंदा मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पत्नी का शव का मानकर अंतिम संस्कार करना और उसके बाद वह जिंदा निकले तो यह जानकर हर किसी को हैरानी होगी। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। रानियां थाना में एक व्यक्ति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसी दौरान राजस्थान से एक शव मिलने की सूचना आई। शव की शनाख्त कर शव ले आए और अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन कुछ दिन मोबाइल लोकेशन से खुलासा हो गया कि विवाहिता जिंदा है।
विज्ञापन

रानियां निवासी बिंद्र सिंह ने 17 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी परमजीत कौर 15 नवंबर से लापता है। साथ ही ये भी बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे 40 हजार रुपये भी ले गई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान राजस्थान के भिरानी थाने से सूचना आई कि एक महिला का शव मिला है और हत्या का मामला है। इस पर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों और मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान परमजीत के रूप में की। उसका शव पैतृक गांव मंगाला में लाकर संस्कार भी कर दिया। बीती 2 दिसंबर को उसकी रस्म क्रिया भी गांव में कर दी गई। लेकिन अगले ही दिन पुलिस को महिला के मोबाइल की लोकेशन मिल गई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि मोबाइल की लोकेशन गुरुग्राम की मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और देखा कि जिस महिला का मृतक मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है वह जिंदा है। महिला जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से किसी युवक के साथ गई थी और वह उसी के साथ रहना चाहती है।
बड़ा सवाल, जिसकी हत्या हुई वह कौन थी
राजस्थान के भिरानी थाना पुलिस ने अज्ञात शव को लेकर कार्रवाई की और परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला भी दर्ज किया, लेकिन वह महिला जिंदा मिल गई। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर परमजीत कौर जिंदा है तो जिसकी हत्या हुई वह कौन थी। मृत महिला के अंतिम संस्कार के बाद भिरानी पुलिस के लिए हत्या का मामला अब बड़ी चुनौती बन गया है। इस संबंध में संपर्क किए जाने के बावजूद भिरानी पुलिस से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिस महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह मिल गई है और पर्चा रद्द हो गया है। महिला ने पूछताछ में स्वीकारा है कि युवक के साथ अपनी मर्जी से गई है और उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन

- साधुराम, रानियां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें