फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में पहुंचेंगे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एयरफोर्स स्टेशन से जाएंगे गोगामेड़ी

Tue, 05 Sep 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर केंद्रीय परिवहन एंव राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचेंगे। जिसके बाद राजस्थान में गोगामेड़ी में धार्मिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाएंगे। हालांकि इसके पश्चात राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के गोगामेड़ी जाने के लिए सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां पर कुछ समय ठहराव के बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होंगे। जिनके स्वागत के लिए जिला के मुख्य अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन में पहुंचे हुए है। वहीं, भाजपा नेता भी उनका स्वागत करने के लिए एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे है।

विज्ञापन


अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे
राजस्थान में गोगामेड़ी में धार्मिक स्थल होने के चलते यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंच रहे हैं। हालांकि इसके पश्चात राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। वहीं नितिन गडकरी के सिरसा में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद यहां के आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण और अन्य अधिकारी भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें