फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर से रुपये और सामान चोरी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली द्वारा पकड़े गए दोनों चोरी के आरोपी। 
विज्ञापन
कालांवाली। सीआईए कालांवाली की टीम ने गांव सुचान और गांव सिकंदरपुर में दो मोबाइल चोरी की वारदात सुलझाने में सफलता हासिल की है। चोरी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव सुचान निवासी गणेशी पुत्र वेदप्रकाश और गांव सिकंदरपुर सोनू पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षण राजपाल ने बताया कि 12 जुलाई 2023 को गांव खुईयां मलकाना निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। राजपाल ने बताया था कि चोर उसके घर से दो मोबाइल फोन, 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। मामले की जांच करते हुए सीआईए कालांवाली की स्पेशल टीम ने दोनों आरोपियों को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है।
मोबाइल फोन छीनने के आरोपी युवक को भेजा जेल

सिरसा। डबवाली साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 25 दिसंबर को मोबाइल छीनने की वारदात को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। मामले के आरोपी को पुलिस ने मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। सीआईए डबवाली प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को सावंत खेड़ा गांव से बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीनने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए गांव जलालआना के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें