फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, घायल चालक अस्पताल से गायब

Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव कार्य में लगे राहगीर और पुलिस कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। सकताखेड़ा के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर से एक ट्रक के चालक राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ निवासी अनिल कुमार (23) की मौत हो गई जबकि दूसरा श्रीनगर निवासी घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगतपाल ने बताया कि अनिल कुमार ट्रक में पंजाब से गुजरात जा रहा था। गांव सकताखेड़ा के पास पहुंचने पर सामने से आए ट्रक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि दूसरा ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
अनिल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में उपचार के लिए ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं चौटाला पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि हादसे में दूसरे ट्रक का चालक मुश्दक हुसैन पुत्र अब्दुल अहमद निवासी श्रीनगर घायल हुआ था। उसे डबवाली के नागरिक अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे भी हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस के अनुसार रेफर करने के बाद वह बिना किसी सूचना के अस्पताल से चला गया। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने मृतक के भाई सुखदेव के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अनिल कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें