फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एकादशी पर श्याम बगीची धाम में सुरों में उतरी भक्ति, निशान लेकर झूमे भक्त

विज्ञापन
सिरसा में भजन सुनातीं गायिका व झूमते श्रद्धालु।  - फोटो : 1
विज्ञापन
सिरसा। एकादशी पर श्याम बगीची धाम भक्ति के रंग में रंग गया। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में मंगलवार रात आयोजित भजन संध्या में बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन




श्री शिव श्याम बगीची धाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि अश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या हुई। शाम सवा सात बजे उन्होंने सपरिवार बाबा श्याम की पूजा-अर्चना की। पुजारी हितेश शर्मा और निशांत भारद्वाज ने विधि-विधान से पूजा करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित कर आरती की गई।



भजन संध्या का शुभारंभ भजन गायक राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। उन्होंने कई भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन




फरीदाबाद से पहुंचीं भजन गायिका वंशिका शर्मा ने श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, सांवरे जब तू मेरे साथ है फिर डरने की क्या बात है, हारे का तू सहारा सांवरे, नीला रे मैण श्याम से मिला दे लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी और खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज सहित भजन सुनाए।

भजनों की लय बढ़ने के साथ श्रद्धालु झूमने लगे। कई श्रद्धालुओं ने हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर नृत्य किया। परिसर में आस्था और उत्साह का माहौल रहा। समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई। उन्हें भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें