फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब बंद के चलते दो ट्रेनें रद्द, सिरसा से पंजाब रूट पर नहीं चलीं रोडवेज की 40 बसें

Mon, 30 Dec 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। किसानों के पंजाब बंद के चलते जिले में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। आंदोलन के चलते फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस रद्द रही। रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर व गोरखधाम सुपरफास्ट भी देरी से पहुंची। इसके अलावा पंजाब को जाने वाली रोडवेज की 40 बसें भी नहीं चलीं। इसके चलते करीब 3000 यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ा।

बता दें कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते जिले में भी रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। सोमवार को सिरसा बस स्टैंड और डबवाली बस स्टैंड पर पंजाब को जाने वाले काउंटर खाली रहे। डबवाली का पंजाब बस स्टैंड भी पूरी तरह से बंद रहा। निजी बसें भी पंजाब के रूटों पर नहीं चली। इस कारण यात्रियों को अबोहर, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा, पटियाला जाने वालीं बसें नहीं मिलीं। दोपहर तीन बजे के बाद ही पंजाब के कुछ रूटों पर बसें शुरू हुईं। सिरसा डिपो से पंजाब रूटों पर छोटी बड़े रूट मिलाकर करीब 60 बसें चलती है। इनमें से 40 बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन


वहीं ट्रेन सेवा की बात करे तो सिरसा से बठिंडा ट्रेन कालांवाली से 8 बजकर 35 मिनट पर निकलने के बाद आधे घंटे तक बंगी निहाल सिंह स्टेशन पर रुकी रही। इसके बाद यह ट्रेन 10 बजकर 20 मिनट पर बठिंडा पहुंची। गोरखधाम सुपरफास्ट बठिंडा से 4 बजकर 04 मिनट पर चली और 5 बजकर 11 मिनट पर सिरसा पहुंची। इसका सिरसा पहुंचने का समय 3 बजकर 20 मिनट है।

::::::::::::::::::::::

निजी वाहनों का लेना पड़ा सहारा

ट्रेन और बस बंद होने के कारण निजी वाहनों के सहारे यात्रियों को पंजाब जाना पड़ा। बठिंडा, फाजिल्का, अबोहर, मलोट, मुक्तसर, लुधियाना, मानसा और बरनाला वाले सभी रूट प्रभावित रहे। डबवाली होकर पंजाब जाने वाले यात्रियों को हरियाणा के डबवाली बस स्टैंड पर उतारा गया। यात्रियों को वहां पर पता चला कि पंजाब बस स्टैंड बंद है। इसके बाद यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::



सिरसा से दिल्ली के जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। पंजाब बंद के कारण पहली ट्रेन रद्द हो गई है। अब स्टेशन पर गोरखधाम सुपरफास्ट का इंतजार है। अगर समय से आती है तो चला जाऊंगा, नहीं तो कल जाना पड़ेगा। -सचिन कुमार, सिरसा। फोटो 29

:::::::::::::::::::::::::



कोट्स

गोरखधाम सुपरफास्ट का इंतजार कर रहा हूं। एक घंटे हो गया है, अभी तक आई नहीं है। सुनने में आ रहा है कि पंजाब में आंदोलन के कारण लेट है। अब दिल्ली जाना है तो इंतजार तो करना ही पड़ेगा। -सुमित कुमार, रानियां। फोटो 30
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::

रोज काम के सिलसिले में हिसार आना-जाना होता है। ढाई बजे वाली फाजिल्का रेवाड़ी ट्रेन रद्द है। अभी गोरखधाम का इंतजार कर रहा हूं। अब इसी में जाएंगे। इसके चलते कई काम पूर नहीं हो पाएंगे और वापस भी नहीं लौट पाउंगा। - प्रमोद कुमार, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें