फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1220 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त सहित दो तस्कर काबू

विज्ञापन
चुरापोस्त तस्करी आरोप में पकड़े गए आरोपी और उपस्थित पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गांव देसूजोधा क्षेत्र में स्थित एक ढाणी से 1220 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त सहित दो व्यक्तियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर डीएसपी डबवाली कुलदीप बैनीवाल ने देसूजोधा गांव को नशा एवं अपराध मुक्त करने के लिए गोद लिया गया है जिसका सार्थक परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रणदीप उर्फ काली व रिछपाल सिंह उर्फ गगा निवासियान देसूजोधा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि सीआईए कालांवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की गांव देसूजोधा स्थित एक ढाणी में भारी मात्रा में डोडा चूरा पोस्त सप्लाई करने के लिए छिपाकर रखा गया है। उक्त सूचना को पाकर पुलिस पार्टी ने गांव देसूजोधा में उक्त स्थान पर दबिश देकर मौका से दो व्यक्तियों को काबू कर करीब 50 लाख रुपये का 1220 किलाग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिंक पूछताछ में पता चला है कि उक्त डोडा पोस्त राजस्थान क्षेत्र से लाया गया था और उसे डबवाली व पंजाब के एरिया में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

बीते दिन भी चलाया गया था सर्च अभियान, नशे में संलिप्त पाए थे कई ग्रामीण
डीएसपी कुलदीप बैनीवाल की ओर से देसूजोधा गांव को गोद लिया गया है। गांव को नशा मुक्त करने के लिए बीते दिन यहां पर सर्च अभियान चलाया गया था। इसके बाद अब डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने अभियान चलाकर इस क्षेत्र से भारी मात्रा में डोडापोस्त बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें