फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा में घग्गर नदी में नहाने गए दो भाइयों की मौत, एक किशोर की तलाश जारी

Sun, 21 May 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

दोनों भाई ऐलनाबाद से ठोबरिया में अपनी नानी से मिलने आए थे। उसके बाद गांव ठोबरिया से हरनी रोड पर बने घग्गर के अस्थायी पुल पर नहाने गए थे। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय गुरप्रीत और 15 वर्षीय जसप्रीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के गांव ठोबरिया स्थित घग्गर नदी में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर की अभी तलाश जारी है। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय गुरप्रीत और 15 वर्षीय जसप्रीत के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे और अपनी नानी के पास मिलने के लिए आए थे। वहीं गांव ठोबरियां के ही 14 वर्षीय गजन सिंह की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना करीब दोपहर साढ़े तीन बजे की है। गांव ठोबरिया से हरनी की तरफ जाने के लिए बने घग्गर के अस्थायी पुल के पास गांव के ही पांच-छह किशोर नहाने के लिए चले गए। इस दौरान जसप्रीत, गुरप्रीत और गजन नहाने के लिए घग्गर में उतर गए, जबकि अन्य किशोर बाहर बैठकर उनका वीडियो बना रहे थे।

पानी गहरा होने के कारण तीनों डूब गए। काफी समय तक जब वे बाहर नहीं आए तो बाहर बैठे किशोरों ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने घग्गर नदी में उतरकर उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। करीब सात बजे गुरप्रीत और जसप्रीत के शव घग्गर से बरामद हुए हैं। अभी गांव ठोबरिया निवासी गजन की तलाश की जा रही है। घग्गर नदी में करीब 12 से 15 फुट तक पानी था। दोनों के शव 100 मीटर के दायरे में ही बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


नानी के पास मिलने के लिए आए थे दोनों किशोर
ऐलनाबाद निवासी जसप्रीत और गुरप्रीत पुत्र गुरदेव ठोबरिया निवासी अपनी नानी रामोबाई से मिलने के लिए आए हुए थे। इनका एक भाई पहले ही अपनी नानी के पास रहता था। गांव के सरपंच अंग्रेज सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद रानियां और ऐलनाबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अभी अंधेरे के कारण तीसरे किशोर का शव नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें