फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैंगस्टर नहीं हुए वीसी से कोर्ट में पेश, जेल अधीक्षक के खिलाफ वारंट जारी

Sat, 20 May 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश चतुर्वेदी
विज्ञापन

सिरसा। चौटाला दोहरे हत्याकांड में शनिवार को आरोपी गैंगस्टर अंकित हरियाणवी व काला जठेड़ी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए। दोनों आरोपी तिहाड़ जेल नंबर चार में बंद हैं। जेल प्रशासन द्वारा वीसी से इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करना था। शाम 5 बजे तक दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश न करने पर तिहाड़ जेल नंबर 4 के अधीक्षक के खिलाफ वारंट जारी किया गया।



गैंगस्टर अंकित हरियाणवी पहले दिल्ली की मंडोली जेल में था। न्यायालय ने जेल अधीक्षक को दोनों आरोपियों को वीसी के जरिये एक जून 2023 को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। वहीं, गैंगस्टर संपत नेहरा व रोहित गोंदर वीसी के माध्यम से पेशी हुए। इस मामले के 13 आरोपियों में से 11 ने ही वीसी के माध्यम से पेशी भुगती। पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लाना चाहती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा रखा है। इस मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई 2020 को हुई थी शराब कारोबारी की हत्या

अंकित व राहुल गांव चौटाला निवासी शराब कारोबारी जय प्रकाश से बदला लेना चाहते थे। इसमें भरतपुर जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी मदद की। लॉरेंस बिश्नोई ने दोनों को अपने शूटरों के नाम बताए। अंकित व राहुल ने लॉरेंस के शूटरों को जय प्रकाश की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद अंकित व राहुल, जय प्रकाश की रेकी करने में जुट गए। जय प्रकाश अपने ठेके पर कब आता है और कितनी देर तक बैठा रहता है। इसकी जानकारी शूटरों को दी गई। 20 जुलाई 2020 को जय प्रकाश अपने साथी पार्टनर मुकेश गोदारा के साथ ठेके पर पहुंचा। इसके बाद लॉरेंस के शूटर यहां पहुंचे और बीयर पीने लग गए। रात साढ़े 10 बजे जय प्रकाश व मुकेश ठेके से जाने लगे तो चारों शूटरों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें