फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनार की दुकान से ढाई किलोग्राम चांदी और सोने के आभूषणों सहित तिजोरी कर ले गए चोरी

विज्ञापन
चोरों द्वारा तिजोरी तोड़ी गई। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
चोपटा। गांव कुम्हारिया के मेन चौक पर स्थित सुनार की दुकान से चोरों द्वारा दुकान में रखी तिजोरी चुराने का मामला प्रकाश में आया है। खाली तिजोरी गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर खेतों में मिल गई। तिजोरी में रखी करीब ढाई किलो चांदी और 40-50 ग्राम सोने के आभूषण चुरा कर ले गए। इनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना कागदाना पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गांधी राजस्थान निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव कुम्हारिया के मेन चौक पर ठाकुर मंदिर के पास अपनी दुकान कर रखी है। शुक्रवार सुबह मंदिर के पुजारी ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर वह दुकान पहुंचा तो देखा की दुकान के अंदर रखी तिजोरी गायब मिली। इस दौरान कई ग्रामीण और एकत्रित हो गए तथा उन्होंने चोरी की सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी। इस दौरान इधर-उधर छानबीन करने पर करीब 1 किलोमीटर दूर कागदाना रोड पर सड़क किनारे खेतों में टूटी हुई तिजोरी मिलने की की सूचना मिली। इसकी सूचना कागदाना चौकी पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर आकर मौका मुआयना किया। चोपटा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांधी राजस्थान निवासी सुभाष चंद्र ने शिकायत दी है कि गांव कुम्हारिया में उसकी दुकान से तिजोरी चोरी हो गई। जिसमें सोने व चांदी के आभूषण रखे हुए थे। पीड़ित सुभाष चंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एचसी सुनील कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज, कागदाना।

खेतों में पड़ी तिजोरी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें