फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल कौर हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। 29 अप्रैल को गांव पिपली में हुए अमृतपाल कौर मर्डर केस के मामले में कालांवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव पिपली निवासी जसविंद्र उर्फ निक्का सिंह और सुरेंद्र सिंह के रुप में हुआ है। आरोपियों से पुलिस ने कुल्हाड़ी व तलवार बरामद कर की गई है। कालांवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि महिला अमृतपाल कौर अपने पति से तलाक लेने के बाद आठ वर्ष से मौसी द्वारा गांव पिपली में दिलाए मकान में बेटी कमलदीप कौर के साथ रह रही थी। लेकिन उसकी मौसी रानी व उसके परिवारजनों ने मकान के प्रति लालच पैदा होने पर महिला अमृतपाल और उसकी बेटी कमलदीप कौर को कई बार गांव छोड़ने के लिए उकसाया। लेकिन जब वह मकान छोड़कर नहीं गई तो 29 अप्रैल को पड़ोस के मौसी रानी, मौसा पप्पू सिंह और उसके बेटे जसविंद्र सिंह उर्फ निक्का ने अपने चार अन्य साथियों के साथ कृपाण, तलवार, कुल्हाड़ी व पिस्तौल लेकर हमला कर दिया और गर्दन धड़ से अलग कर हत्या करके मौके से फरार हो गए। कालांवाली पुलिस ने मृतका अमृतपाल कौर की बेटी कमलदीप कौर के बयान पर केस दर्ज किया। इस पर कालांवाली पुलिस ने आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ निक्का और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही महिला की हत्या के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
ओमप्रकाश, थाना प्रभारी कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें