फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट के मामले में दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव भंगू में चार दिन पहले नरमा खरीदने आए व्यापारी से 2 लाख रुपये की लूटपाट करने मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान पंजाब के गांव जगाराम तीर्थ निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू व खुशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
मामले के अनुसार 22 दिसंबर को गांव कर्मगढ़ निवासी रमेश कुमार व दादू निवासी वकील सिंह मजदूरों के साथ गांव भंगू में एक किसान का नरमा खरीदने आए थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों ने तलवार के बल पर रमेश कुमार से 2 लाख रुपये की लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने साइबर सेल की सहायता लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर गांव जगाराम तीर्थ में दबिश देकर आरोपी हरजिंदर व खुशप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी हरजिंदर पर दर्ज हैं 18 मुकदमे
सूत्रों के अनुसार आरोपियों को व्यापारी के पास रुपये होन व गांव भंगू में नरमा तुलाई करने की जानकारी व्यापारी के साथ पहले कार्य करने वाले एक मजदूर ने दी थी। आरोपी हरजिंदर के खिलाफ हरियाणा, पंजाब व राजस्थान मेें हत्या, लूटपाट, एनडीपीएस व डकैती के करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हरजिंदर को पंजाब में एक पार्टी के नेता का संरक्षण प्राप्त होने के चलते वहां की पुलिस भी उस पर सीधे तौर पर हाथ डालने से कतराती थी। इस मामले में बडागुढ़ा पुलिस ने पूरी तैयारी व पुख्ता सूचना के बाद आरोपी हरजिंदर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अकेला अपने घर पर मौजूद था।
गांव भंगू में व्यापारी से लूट मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली गई है। अब आरोपियों को रिमांड पर नकदी बरामद करने के अलावा अन्य आरोपियों बारे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

- अवतार सिंह, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें