फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रक चालक ने राजमिस्त्री को रॉड मार किया बेहोश, बाइक व मोबाइल फोन लेकर हुआ फरार

Thu, 22 Feb 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। गांव मसीतां निवासी राजमिस्त्री को बेहोश कर ट्रक चालक उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। राजमिस्त्री के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मसीतां निवासी निर्मल उर्फ गौरा ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह गांव जगमालवाली में चिनाई का काम कर रहा है। 19 फरवरी को साइट पर चिनाई का काम करके मोटरसाइकिल पर रात साढ़े आठ बजे गांव के अड्डे पर पहुंचा। वहां पर वह एक रेहड़ी से कुछ सामान ले रहा था। इसी दौरान वहां पर एक ट्रक आकर रुका और चालक नीचे उतरकर उसके पास आया। चालक ने कहा कि उसके ट्रक में खराबी आ गई। इस बारे में उसे अपने मालिक को फोन करना है। उसने अपना नाम मनप्रीत पुत्र वीर सिंह निवासी सुखना अबलू बताया।
निर्मल ने बताया कि मनप्रीत ने उसके सामने ही फोन पर अपने मालिक से बात करने लगा। कुछ देर बाद जब उसने मनप्रीत से मोबाइल फोन वापस मांगा तो उसने कहा कि उसे एक बार अपने मालिक से फिर बात करनी है। इस पर उसने चालक को कहा कि उसे घर जाने में देरी हो रही है। इस पर मनप्रीत ने ट्रक के अंदर से रॉड निकाली और उसके सिर पर दे मारी। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद उसे होश आया तो उसका मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन दोनों गायब थे।
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद उसके चाचा का लड़का संदीप उसके ढूंढते हुए वहां आ पहुंचा। संदीप उसे डबवाली नागरिक अस्पताल लेकर गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया। जहां पर सिटी स्कैन करवाने व दवाई लेने के बाद वह डबवाली आ गया। डबवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें