फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि, रानियां में निकाला शांति मार्च

Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां। शहर में शांति मार्च निकालते शहरवासी। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष सैलानियों को श्रद्धांजलि देने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर रानियां शहर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शांति मार्च निकाला गया।
मार्च की शुरुआत शहर के मुख्य चौक से हुई, जो प्रमुख बाजारों, गलियों और मोहल्लों से होता हुआ मेहता पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर ''निर्दोष सैलानियों को न्याय दिलाओ'', ''आतंकवादियों का सफाया करो'', और ''हमले के दोषियों को कड़ी सजा दो'' जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

मेहता पेट्रोल पंप पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकियों और उनके सरगनाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह हमला देश की शांति और धर्मनिरपेक्षता पर सीधा हमला है। निर्दोष सैलानियों की हत्या बेहद निंदनीय है और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
पार्षद पवन कालड़ा ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक पहचान के आधार पर हमला करना न केवल अमानवीय, बल्कि समाज को तोड़ने की साजिश है। अगर सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो आतंकवादियों के हौसले और बढ़ जाएंगे और देश का हर नागरिक असुरक्षित महसूस करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर समाजसेवी निर्मल सिंह बसरा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज वाला, सुरेश सिंगला, दीपचंद सिंगला, सुनील शास्त्री, दर्शन सोनी, मंगल लाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें