फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मसीतां में गोलीकांड: पूर्व उपसरपंच के बेटे की हत्या, एक किशोर घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गुरसेवक फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपमंडल के गांव मसीतां में मंगलवार देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर पूर्व उपसरपंच के बेटे गुरसेवक उर्फ सेवक (45) की हत्या कर दी। हमले में उसका रिश्तेदार दीपक (16) भी घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी है और उसका इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि मामला पुराने जमीनी विवाद का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के भाई सर्वजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे गुरसेवक और उसका भतीजा दीपक खेतों से मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव की धर्मशाला के पास पहुंचे, हेलमेट पहने अज्ञात बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दीं।
दोनों को तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरसेवक को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार गुरसेवक को पेट, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में पांच गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार हमलावरों ने हेलमेट पहन रखे थे और वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार में भाग गए। मृतक के भाई सर्वजीत सिंह ने इस हत्या के पीछे एक पुराने जमीनी विवाद को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें