फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक के फर्जी आईकार्ड पर कर रहा था सफर, रोडवेज कर्मचारियों ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रोडवेज की वर्दी पहने और परिचालक का फर्जी आई कार्ड लिए एक शख्स को रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर काबू किया है। शख्स की तलाशी लेने पर उसके पास परिचालक का आई कार्ड और हनुमानगढ़ ढाबे वाले का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। कर्मचारियों ने आरोपी को बस स्टैंड चौकी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

रोडवेज परिचालक बलराज सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी ड्यूटी सिरसा से हनुमानगढ़ रूट पर लगी हुई थी। हनुमानगढ़ में जब वह और परिचालक विजय कुमार खाना खाने के लिए एक ढाबे पर पहुंचे तो एक व्यक्ति परिचालक की वर्दी पहने हुए उनके पास आकर बैठ गया और बातचीत करने लगा। इसके बाद उक्त शख्स ने फोन करने की बात कह ढाबे वाले का मोबाइल ले लिया और बंद कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद ढाबा संचालक ने उन्हें मामले की जानकारी दी। वीरवार को उक्त व्यक्ति उन्हें बस स्टैंड पर खड़ा मिला तो उन्होंने उससे पूछताछ की। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण कुमार निवासी बालसमंद हिसार निवासी बताया और परिचालक का आई कार्ड दिखा। आई कार्ड की जांच की तो वह नकली मिला। तलाशी लेने पर उसके पास हनुमानगढ़ ढाबा संचालक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इस पर कर्मचारियों ने उसे काबू कर बस स्टैंड में स्थित चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया। रोडवेज सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने आरोपी के खिलाफ चौकी में शिकायत दे मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं बस स्टैंड चौकी इंचार्ज रण सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके पास हनुमानगढ़ ढाबा संचालक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें